
सफाई कर्मचारी संघ के मुखिया बने राजकपूर
Kausambi News - मंझनपुर में रविवार को पंचायती राज विभाग के सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव हुआ। राजकपूर ने पूर्व अध्यक्ष राम सिंह को भारी मतों से हराकर जीत हासिल की। परिणामों की घोषणा के बाद सफाई कर्मचारियों ने एक-दूसरे को बधाई दी और जिला मुख्यालय पर जश्न मनाया। अन्य पदों पर नानबूद पाल, अजय कुमार और प्रेमचंद्र यादव ने भी जीत दर्ज की।
मंझनपुर। पंचायती राज विभाग के सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव रविवार को विकास भवन में संपन्न हुआ। चुनाव परिणाम देर शाम जारी हुआ। चुनाव में पूर्व अध्यक्ष को भारी मतों से हराकर राजकपूर ने जीत हासिल की। परिणाम जारी होते ही सफाई कर्मचारियों ने एक दूसरे को बधाई देना शुरू कर दिया। सोमवार को सफाई कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय में जश्न भी मनाया। सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव की तैयारी एक महीने से चल रही थी। ब्लाकवार अध्यक्ष पद के दावेदार कर्मचारियों से मिलकर अपने पक्ष में वोट करने की मांग कर रहे थे। लगातार भ्रमण करके अध्यक्ष पद के प्रत्याशी माहौल बनाने में लगे थे।
रविवार को चुनाव संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजकपूर व पूर्व अध्यक्ष राम सिंह के बीच मुकाबला था। राजकपूर ने पूर्व अध्यक्ष को भारी अंतरों से हराया। राजकपूर को लेकर सदस्यों ने अपनी दिलचस्पी दिखाई थी। यही कारण था कि परिणाम आया तो राम सिंह व उनके समर्थक भी हैरान रह गए थे। जिला मंत्री पद पर नानबूद पाल, कोषाध्यक्ष पद पर अजय कुमार, जिला संगठन मंत्री पद पर प्रेमचंद्र यादव निवार्चित हुए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




