Kausambi News: बारिश ने खोली विकास कार्यों की पोल, जगह-जगह जलभराव
Kausambi News: कड़ा विकास खंड के कन्नूपर डोरमा गांव में हुई बारिश के कारण जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। नालियों की सफाई और मरम्मत न होने से ग्रामीणों को पेयजल संकट, आवागमन में परेशानी और संक्रामक बीमारियों का खतरा है। ग्रामीण शिकायतों के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज हैं।
Kausambi News: कड़ा विकास खंड के कन्नूपर डोरमा गांव में हुई बारिश के बाद विकास कार्यों की हकीकत सामने आ गई। बारिस से चोंक और जर्जर नालियों के कारण गांव की सड़कों पर बदबूदार पानी का जलभराव हो गया है। कई स्थानों पर हैंडपंप भी पानी में डूब गए हैं, जिससे ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के चलते लोगों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है।
जलभराव की समस्या
सिराथू तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को जोरदार बारिश हुई। इसके चलते गांवों में जलभराव की समस्या उत्पन्न होने लगी। सबसे खराब स्थिति कन्नूपर डोरमा गांव में देखने को मिली। ग्रामीणों का आरोप है कि नालियों की सफाई और मरम्मत को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों और ग्राम पंचायत से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
स्वच्छता की जागरूकता का सवाल
लगातार जमा गंदे पानी से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है, जिससे डेंगू, मलेरिया सहित अन्य संचारी रोग फैलने की आशंका बनी हुई है। लोगों ने कहा की एक ओर जहां शासन द्वारा पूरे प्रदेश में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर गांव में जलभराव और गंदगी अभियान की मंशा पर सवाल खड़े कर रही है। ग्रामीणों में सफाई व्यवस्था और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर भारी नाराजगी है। जिलाधिकारी से मामले का संज्ञान लेकर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा गांव में विशेष सफाई अभियान चलाकर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि लोगों को जलभराव और संक्रामक बीमारियों के खतरे से राहत मिल सके।


