ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीआरोपितों की गिरफ्तारी को छापेमारी

आरोपितों की गिरफ्तारी को छापेमारी

पूरामुफ्ती के उजिहिनी खालसा में गुरुवार को दो पक्षों में मारपीट हुई थी। मामले में पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। शनिवार को पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव में छापेमारी की।...

आरोपितों की गिरफ्तारी को छापेमारी
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीSat, 04 Jul 2020 09:34 PM
ऐप पर पढ़ें

पूरामुफ्ती के उजिहिनी खालसा में गुरुवार को दो पक्षों में मारपीट हुई थी। मामले में पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। शनिवार को पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव में छापेमारी की। लेकिन कोई भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका।

पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के उजिहिनी खालसा में गुरुवार सुबह दाह संस्कार को लेकर पुरानी अदावत में दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी। कहासुनी से भन्नाए एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। इसकी जद में आने से दाह संस्कार में शामिल होने पहुंचे दो लोगों को चोटें आईं। पीड़ित ने थाने में मामले की तहरीर दी। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया। घटना के बाद से आरोपित फरार हो गए थे।

पूरामुफ्ती इंस्पेक्टर रमेश पटेल ने शनिवार को आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए गांव में पुलिस फोर्स के साथ छापेमारी की, लेकिन आरोपित पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। पुलिस गांव पहुंची तो आरोपितों के घर पर ताले लटक रहे थे। पुलिस ने आरोपितों के करीबियों से बातचीत की। कहा यदि उन्हें जानकारी मिलती है तो वह पुलिस को सूचना दें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें