Kausambi News: पागल कुत्ते के हमले में चार लोग जख्मी
हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Kausambi News: गिरधरपुर गढ़ी गांव में एक पागल कुत्ते ने तीन बच्चों, एक बुजुर्ग और एक भैंस को काटकर घायल कर दिया। स्थानीय और सरकारी अस्पतालों में घायलों का इलाज किया गया, और सभी की हालत अब खतरे से बाहर है। ग्रामीणों ने कुत्ते को मार दिया, जिससे गांव में फिर से शांति लौट आई।

Kausambi News: कड़ा धाम क्षेत्र के गिरधरपुर गढ़ी गांव में बुधवार शाम पागल कुत्ते के आतंक से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। कुत्ते ने गांव के तीन छोटे बच्चों समेत एक बुजुर्ग और भैंस को काटकर घायल कर दिया। घायलों का स्थानीय व सरकारी अस्पतालों में इलाज कराया गया। फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। ग्रामीणों ने कुत्ते को पीटकर मार डाला है।

