गुणवत्ता जांच को लिया खाद्य तेल का नमूना
सिराथू में खाद्य विभाग ने बुधवार को सरसों तेल की गुणवत्ता जांच के लिए विशेष अभियान चलाया। अधिकारियों ने बाजारों में छापेमारी कर नमूने लिए और विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए कि बिना बिल बिक्री नहीं करें। ग्राहकों को भी संदिग्ध खाद्य पदार्थों की सूचना देने के लिए जागरूक किया गया।

सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद खाद्य विभाग ने बुधवार को जनपद में सरसों तेल की गुणवत्ता जांच के लिए विशेष अभियान चलाया। सहायक आयुक्त खाद्य ममता चौधरी के निर्देशन में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवप्रताप तिवारी ने टीम के साथ बाजारों में छापेमारी कर सरसों के तेल के नमूने भरे।टीम ने पश्चिम शरीरा के मां जगदम्बा ट्रेडर्स से महाकोष सरसों के तेल एवं टेंवा बाजार स्थित अंकुर किराना स्टोर से नेचर फ्रेश सरसों तेल के नमूने संग्रहित किए। अभियान के दौरान अधिकारियों ने थोक व फुटकर विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए कि वे सभी बिक्री बिल व कैश मेमो के साथ ही करें।
बिना बिल बिक्री करने या मिलावटी व मानक विहीन खाद्य सामग्री पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। खाद्य सुरक्षा टीम ने दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के लिए सचेत किया। वहीं, ग्राहकों से अपील की कि वह हमेशा बिल लेकर ही सामान खरीदें और किसी भी संदिग्ध खाद्य पदार्थ की सूचना विभाग को दें। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी नितिन कुमार और अरविंद कुमार सिंह भी शामिल रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


