Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsPWD Contractor Faces Action Demand Over Poor Road Repair in Daranagar
 भानीपुर देवीगंज मार्ग पर घटिया मरम्मत कार्य से ग्रामीण नाराज

भानीपुर देवीगंज मार्ग पर घटिया मरम्मत कार्य से ग्रामीण नाराज

संक्षेप: Kausambi News - एक्सईएन पीडब्ल्यूडी से ठेकेदार पर कार्रवाई उठाई मांगफोटो-सिराथू, हिंदुस्तान संवाद। नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम क्षेत्र के भानीपुर से देवीगंज के बीच लगभग ढाई किलोमीटर लंबे मार्ग की मरम्मत कार्य में...

Thu, 13 Nov 2025 06:21 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share Share
Follow Us on

एक्सईएन पीडब्ल्यूडी से ठेकेदार पर कार्रवाई उठाई मांग फोटो- सिराथू, हिंदुस्तान संवाद। नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम क्षेत्र के भानीपुर से देवीगंज के बीच लगभग ढाई किलोमीटर लंबे मार्ग की मरम्मत कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। निर्माण के तीन बाद ही सड़क उखड़ती देख ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर करते हुए एक्सईएन पीडब्ल्यूडी से ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग किया है। ढाई किलोमीटर लम्बे इस मार्ग से भानीपुर, देवीगंज, अम्बाई बुजुर्ग, दारानगर, टेढ़ी मोड़, शादीपुर, फरीदागंज, हब्बूनगर समेत एक दर्जन से अधिक गांवों के लोग प्रतिदिन सफर करते है। पिछले दिनों मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने के कारण पीडब्ल्यूडी विभाग ने मरम्मत का आदेश जारी किया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि करीब 15 दिन पहले ठेकेदार द्वारा कार्य शुरू किया। घटिया सामग्री और डामर, गिट्टी के गलत मिश्रण से निर्माण कार्य पूरा करा दिया गया। मरम्मत के महज तीन दिन बाद ही सड़क उखड़ने लगी। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लाखों रुपये खर्च होने कि बावजूद सड़क मिट्टी की तरह बिखर रही है। जिससे साफ है कि कार्य में भ्रष्टाचार हुआ है। क्षेत्रीय लोगों ने पीडब्ल्यूडी विभाग से ठेकेदार एवं संबंधित अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई करने और सड़क की पुन: मरम्मत की मांग की है। दारानगर के अधिवक्ता सुलभ मिश्र, अरविंद मणि तिवारी, कड़ा के यशराज मिश्र, भानीपुर के शुभम मौर्य, मान मौर्या आदि लोगों ने चेतावनी दिया है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वह इस प्रकरण की शिकायत उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करेंगे। ------------ सड़क मरम्मती करण के कार्य में ठेकेदार द्वारा लापरवाही बरती गई है और गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं किया गया है तो इसकी जांच कराई जायेगी। रिपोर्ट के आधार पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मार्ग दुरुस्त कराया जाएगा। हरबंस सिंह, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी