ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीपल्सर सवार हमलावरों ने भाइयों पर झोंका फायर, जख्मी

पल्सर सवार हमलावरों ने भाइयों पर झोंका फायर, जख्मी

पूरामुफ्ती में महगांव के नजदीक शुक्रवार शाम पल्सर सवार हमलावरों ने ओवरटेक करके बाइक सवार सगे भाइयों पर फायर झोंक दिया। इससे बाइक चला रहे युवक के एक हाथ में गोली जा लगी। गोली लगने से बाइक सवार दोनों...

पल्सर सवार हमलावरों ने भाइयों पर झोंका फायर, जख्मी
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीFri, 16 Nov 2018 10:07 PM
ऐप पर पढ़ें

पूरामुफ्ती में महगांव के नजदीक शुक्रवार शाम पल्सर सवार हमलावरों ने ओवरटेक करके बाइक सवार सगे भाइयों पर फायर झोंक दिया। इससे बाइक चला रहे युवक के एक हाथ में गोली जा लगी। गोली लगने से बाइक सवार दोनों भाई गिर गए। उधर, पीछे से वाहन आने के कारण पल्सर सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। घायलों को मौके पर पहुंची पुलिस ने एसआरएन प्रयागराज में भर्ती करा दिया है।

कोखराज के शहजादपुर निवासी इम्तियाज और सरफराज दोनों भाई हैं। शुक्रवार शाम वह बाइक से प्रयागराज के लिए निकले थे। पूरामुफ्ती में महगांव के नजदीक पीछे से आ रहे पल्सर में सवार बदमाशों ने ओवरटेक करके उन पर फायर झोंक दिया। बाइक चला रहे इम्तियाज के बाएं हाथ में गोली जा लगी। मौके पर बाइक भी अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि पीछे से वाहन भी आ रहा था। इससे पल्सर सवार हमलावर मौके से भाग खड़े हुए।

उधर गोली चलने से मौके पर अफरातफरी मच गई। आननफानन में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही पूरामुफ्ती पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायल दोनों भाइयों को इलाज के लिए एसआरएन प्रयागराज एंबुलेंस से भेज दिया। उधर पूरामुफ्ती इंस्पेक्टर ने बताया कि युवकों का उनके बहनोई से जमीनी विवाद चल रहा था। फौरी तौर पर घटना के पीछे जमीन के विवाद सामने आ रहा है। फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें