ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीकिसानों की समस्याओं पर गरजी प्रसपा

किसानों की समस्याओं पर गरजी प्रसपा

उत्तर प्रदेश में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं व किसानों की समस्याओं को लेकर बुधवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने जिला मुख्यालय में आवाज बुलंद...

किसानों की समस्याओं पर गरजी प्रसपा
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीWed, 18 Sep 2019 11:13 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं व किसानों की समस्याओं को लेकर बुधवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने जिला मुख्यालय में आवाज बुलंद की। विरोध प्रदर्शन करने के बाद जिलाध्यक्ष की अगुवाई में कलक्ट्रेट पहुंचे पदाधिकारियों ने राज्यपाल को संबोधित मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा।

जिलाध्यक्ष जमशेद खान की अगुवाई में बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने मुख्यालय में एक दिवसीय प्रदर्शन किया। कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। किसान बिजली, पानी के लिए तरस रहे हैं। मौजूदा सरकार में न अधिवक्ता सुरक्षित हैं, न आवाम। लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाया जा रहा है। प्रदेश हाईकमान के आह्वान पर प्रदर्शन किया गया है। धरने के बाद पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे और राज्यपाल को संबोधित मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस मोके पर सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें