कर्ज से बचने को व्यापारी ने गढ़ी थी लूट की कहानी

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के जजौली गांव में व्यापारी ने कर्ज से बचने के लिए खुद ही लूट की कहानी गढ़ी। उसने एक व्यक्ति को मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी थी। व्यापारी को लूट के आरोप में गिरफ्तार कर चालान किया गया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास की धाराओं को हटा दिया है।

कर्ज से बचने को व्यापारी ने गढ़ी थी लूट की कहानी

गोराजू, हिन्दुस्तान संवाद पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के जजौली गांव के समीप शनिवार रात व्यापारी संग हुई लूट की कथित घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अधिकारियों ने दावा किया है कि व्यापारी ने कर्ज से बचने के लिए खुद ही लूट की कहानी गढ़ी थी। तकादा करने वाले एक व्यक्ति को मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी थी। पूछताछ के बाद मीडिया के सामने पेश कर व्यापारी का चालान कर दिया गया है।पश्चिमशरीरा निवासी विमल उर्फ गोपाल केसरवानी पुत्र लक्ष्मी केसरवानी ने टेवां बाजार में कॉस्मेटिक की दुकान खोल रखी है। शनिवार की रात करीब नौ बजे वह दुकान बंद करके बाइक से घर जा रहा था।

बताया कि जजौली गांव के समीप बदमाशों ने उसे लूट लिया था। इस दौरान पास स्थित निर्माणाधीन मकान में ले जाकर बेरहमी से पिटाई की थी। फांसी के फंदे पर लटकाकर हत्या का प्रयास भी किया था। मामले में व्यापारी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम हुआ। एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया। बुधवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसपी ने बताया कि व्यापारी ने अलग-अलग लोगों से करीब साढ़े छह लाख रुपये का कर्ज ले रखा था। यह रकम वापस करने में वह असमर्थ हो रहा था। टेवां निवासी अरविंद यादव से भी उसने 50 हजार रुपये उधार लिए थे। अरविंद रकम वापसी का कुछ ज्यादा ही दबाव बना रहा था। ऐसे में उसने अरविंद को लूट के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी। सोचा था कि लूट की घटना दिखा दी जाएगी तो कर्ज नहीं देना पड़ेगा। पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा का लोप करते हुए अन्य धाराओं की बढ़ोतरी की है। आरोपी व्यापारी का चालान कर दिया है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।