रिश्वत मांगने वाले पुलिस कर्मचारियों की अब खैर नहीं

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

जिले के पुलिस अधीक्षक ने रिश्वतखोरी और अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए एक विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। जनता से अपील की गई है कि वे पुलिस कर्मचारियों द्वारा मांगी गई रिश्वत की सूचना दें। एसपी ने शिकायतकर्ताओं की पहचान को गोपनीय रखने का आश्वासन दिया है। यह पहल जनता के विश्वास को मजबूत करने में मदद करेगी।

रिश्वत मांगने वाले पुलिस कर्मचारियों की अब खैर नहीं

क्राइम कंट्रोल और भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई के संकेत देते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक ने बड़ा कदम उठाया है। एसपी ने विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी कर आम जनता से अपील की है कि यदि कोई पुलिस कर्मचारी रिश्वत मांगता है तो तुरंत सूचना दें। साथ ही संगठित अपराध, माफिया गतिविधियों और अवैध कारोबार की जानकारी भी इस नंबर पर दी जा सकती है। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने कहा कि विभाग जनसेवा के लिए है, न कि जनता को परेशान करने के लिए। यदि कोई पुलिसकर्मी घूस मांगता है या अनुचित लाभ लेने की कोशिश करता है तो इसे सहन नहीं किया जाएगा। उनकी टीम हर शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेगी और दोषी के खिलाफ सख्त विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई करेगी। एसपी ने जनता को आश्वासन दिया है कि शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी, जिससे कोई भी बिना डरे सूचना दे सके। यह पहल विशेष रूप से उन लोगों के लिए उपयोगी साबित होगी जो थाने में शिकायत दर्ज कराने या किसी काम के लिए आने पर रिश्वतखोरी का शिकार होते रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने यह भी स्पष्ट किया कि संगठित अपराध, अवैध बालू खनन एवं परिवहन, मादक पदार्थों की तस्करी, जमीन माफिया एवं अन्य गंभीर अपराधों पर भी नजर रखी जा रही है। जनता की सूचना पर ऐसे मामलों में त्वरित छापेमारी के साथ ही कार्रवाई भी की जाएगी。

इस नंबर पर करें शिकायत

एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि इस तरह की शिकायतों के लिए विशेष नंबर 9454175553 जारी किया गया है। इस नंबर पर शिकायत करने वाले प्रत्येक शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। कौशाम्बी जनपद का कोई भी व्यक्ति बिना किसी डर के शिकायत दर्ज करा सकता है। एसपी के अनुसार, इसी नंबर पर व्हॉट्सएप भी किया जा सकता है।

वर्जन-

पुलिस विभाग का यह कदम व्यवस्था में पारदर्शिता लाने तथा जनता के विश्वास को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। स्थानीय स्तर पर इस पहल का स्वागत हो रहा है। लोग भरोसा रखें कि शिकायतों पर अवश्य कार्रवाई होगी। इससे पुलिस की छवि भी सुधरेगी।

-सत्यनारायण प्रतापत, एसपी

सामान्य प्रश्न

एसपी ने किस हेल्पलाइन नंबर की घोषणा की है?
एसपी ने विशेष नंबर 9454175553 की घोषणा की है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।