क्राइम का ग्रॉफ बढ़ा तो थानेदारों की खैर नहीं : एसपी
रविवार रात पुलिस कार्यालय में अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने मातहतों को निर्देश दिए कि अपराध में वृद्धि पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लंबित केसों की समीक्षा की और गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश दिए। रात्रि और हाईवे चेकिंग को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।
पुलिस कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में रविवार रात अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान एसपी ने मातहतों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। चेतावनी दी कि अपराध का आंकड़ा बढ़ने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने बीएनएस, बीएनएसएस, महिला संबंधी अपराध तथा एससी-एसटी एक्ट के अंतर्गत दर्ज मुकदमों की विस्तृत समीक्षा की। लंबित एसआर, एसएसआर, एलएसआर केसों के वांछित अभियुक्तों, जिलाबदर अपराधियों, टॉप-10 तथा पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश दिए। उन्होंने लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर दिया। हत्या, लूट, डकैती, चोरी व महिला अपराधों की विगत वर्षों की तुलनात्मक समीक्षा करते हुए प्रभावी नियंत्रण के लिए रात्रि चेकिंग, हाईवे चेकिंग को और सशक्त बनाने की हिदायत दी।
न्यायालय के सम्मन, बीडब्ल्यू, एनबीडब्ल्यू एवं नोटिस की तामीला के लंबित प्रकरणों को शीघ्र निपटाने के लिए कहा। सीएम डैशबोर्ड, आईजीआरएस शिकायतों, आईटीएसएसओ पोर्टल पर लंबित पॉक्सो एवं बलात्कार के मामलों तथा ऑपरेशन कनविक्शन में चिन्हित मुकदमों की पैरवी को प्राथमिकता देने के आदेश दिए। सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से चोरी अथवा गुम मोबाइल की ब्लॉकिंग व रिकवरी पर लगातार कार्रवाई जारी रखने को भी कहा। इस मौके चारों सर्किल के डीएसपी, सभा थानेदार, शाखा प्रभारी आदि मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


