मालखाना से चोरी हुई बाइक बरामद, चार बंदी

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

Kausambi News - मंझनपुर पुलिस ने रिजर्व पुलिस लाइन के केंद्रीय मालखाना से डेढ़ माह पहले चुराई गई बाइक बरामद कर ली है। पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा है, जिन्होंने बाइक चोरी का जुर्म कबूल किया। आरोपियों ने बाइक की नंबर प्लेट और चेचिस नंबर बदल दिए थे।

मालखाना से चोरी हुई बाइक बरामद, चार बंदी

टेवां स्थित रिजर्व पुलिस लाइन के केंद्रीय मालखाना से करीब डेढ़ माह पहले चुराई गई बाइक मंझनपुर पुलिस ने बरामद कर ली है। पुलिस ने चोरी के चार आरोपियों को भी पकड़ा है। लिखापढ़ी के बाद उनका चालान कर दिया गया है। टेवां स्थित रिजर्व पुलिस लाइन के केंद्रीय मालखाना से करीब डेढ़ माह पहले सेंध काटकर चोरों ने एक बाइक पार कर दी थी। मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम हुआ था। पुलिस चोरों की तलाश कर रही थी। डीएसपी मंझनपुर शिवांक सिंह ने बताया कि सोमवार रात गश्त के दौरान एक बाइक पर सवार चार युवकों को पुलिस ने रूकने का इशारा किया तो वह भागने लगे।

इस पर घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया गया। उनकी पहचान गौसपुर टिकरी निवासी सचिन पाल, रंजीत कुमार, रोहित पाल व कृष्ण चंद्र के रूप में हुई। आरोपियों ने बाइक चोरी का जुर्म कबूल कर दिया। यह भी बताया कि उसकी नंबर प्लेट बदल दी थी। चेचिस नंबर भी मिटा दिया था।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।