Kausambi News: साइबर ठगी से बचाव को पुलिस ने किया जागरूक
हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Kausambi News: कौशाम्बी में सैनी थाना और साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चौपाल लगाकर 200 लोगों को साइबर ठगी से बचने के तरीके बताए। एक्सपर्ट संदीप कुमार ने गोपनीय जानकारी साझा न करने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने और हेल्पलाइनों की जानकारी दी। यातायात नियमों का पालन करने की भी अपील की गई।

Kausambi News: कौशाम्बी, संवाददाता। सैनी थाना और साइबर क्राइम थाना पुलिस ने करनपुर में संयुक्त रूप से चौपाल लगाई। इसमें करीब 200 लोगों को साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए गए।एक्सपर्ट संदीप कुमार ने कहा कि ओटीपी, पिन, सीवीवी और बैंक खाते की गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें। अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें। ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई। महिलाओं को 1090, 181, 112, 1076 और बालिकाओं के लिए 1098 हेल्पलाइन के बारे में बताया गया। यातायात नियमों के तहत हेलमेट, सीट बेल्ट लगाने, मोबाइल का प्रयोग न करने और नशे में वाहन न चलाने की अपील की गई।


