Kausambi News: जुएं की फड़ पर छापा, चार जुआरी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Kausambi News: मंझनपुर में पुलिस ने जुए की फड़ पर छापामारी की और चार जुआरियों को गिरफ्तार किया। इन जुआरियों में बंटा, लक्ष्मण, हिमांशु और लक्ष्मण शामिल हैं। सभी अपने गांव के पास के बबूल के झाड़ में जुआ खेल रहे थे। आरोपियों को जमानत पर रिहा किया गया है।

Kausambi News: मंझनपुर, संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने रविवार को जुए की फड़ पर छापामारी करके चार जुआरियों को गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि कोड़र निवासी बंटा पुत्र बाबादीन, लक्ष्मण पुत्र पप्पू, हिमांशु पुत्र सोनेलाल व लक्ष्मण पुत्र राम स्वरूप को पकड़ा गया है।यह सभी अपने गांव के समीप बबूल की झाड़ में छिपकर जुआ खेल रहे थे। मुकदमा कायम कर आरोपियों को निजी मुचलके पर जमानत दे दी गई है।


