ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीआईजी की चेतावनी से थानेदारों की नींद उड़ी

आईजी की चेतावनी से थानेदारों की नींद उड़ी

आईजी केपी सिंह ने सोमवार को सभी थानेदारों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि भांग दुकान से गांजा बिकने की सूचना आई तो संबंधित थानेदार निलंबित किए जाएंगे। बताया कि जेसीबी...

आईजी की चेतावनी से थानेदारों की नींद उड़ी
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीTue, 04 Aug 2020 03:43 AM
ऐप पर पढ़ें

आईजी केपी सिंह ने सोमवार को सभी थानेदारों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि भांग दुकान से गांजा बिकने की सूचना आई तो संबंधित थानेदार निलंबित किए जाएंगे। बताया कि जेसीबी संचालकों से वसूली की लगातार शिकायत मिल रही है। यदि आरोप सही मिले तो कठोर कार्रवाई कराएंगे। फरार इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी न होने पर भी नाराजगी जताई है।

आईजी ने सोमवार को थानेदारों संग वीडियो कांफ्रेंसिंग से समीक्षा बैठक की। महिला उत्पीड़न, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर, हत्या, हत्या के प्रयास, पास्को और धोखाधड़ी के मामलों की बिंदुवार समीक्षा की। गैंगस्टर के फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। कहा कि सूचना मिल रही है कि भांग की दुकान से गांजा बिक रहा है। यदि आरोप सही मिले तो सीधे थानेदार निलंबित किया जाएगा। कहा कि जेसीबी संचालकों से वसूली की शिकायतें मिल रहीं हैं। यह गंभीर आरोप है। यदि जांच में आरोप पुष्ट हुए तो थानेदारों पर कठोर कार्रवाई होगी। उन्हें बर्खास्त कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी संतोषजनक नहीं है। चरवा, कड़ा की स्थिति पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। कहा कि कोखराज में 25-25 हजार व सैनी में 50-50 हजार के दो बदमाश फरार हैं। इनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए। पइंसा थाना के फरार बदमाशों की भी जल्द गिरफ्तारी का निर्देश दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें