Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsPolice Officers Accused of Bribery and Harassment in Bike Theft Case
बाइक बरामद कर सिपाहियों ने मांगी 10 हजार की रिश्वत!

बाइक बरामद कर सिपाहियों ने मांगी 10 हजार की रिश्वत!

संक्षेप: Kausambi News - मंझनपुर में दो सिपाहियों पर आरोप है कि उन्होंने चोरी की बाइक बरामद करने के बाद वाहन स्वामी से 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। नहीं देने पर वाहन स्वामी के पिता को चौकी लाकर प्रताड़ित किया। मामले की जांच...

Mon, 27 Oct 2025 10:52 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share Share
Follow Us on

मंझनपुर, संवाददाता पिपरी थाने की चायल चौकी में तैनात दो सिपाहियों पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि इन्होंने चोरी की बाइक बरामद करने के बाद वाहन स्वामी से 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। नहीं देने पर उसके पिता को चौकी ले जाकर प्रताड़ित किया। मामले की शिकायत पर एसपी ने सीओ चायल को जांच सौंप दी है। पिपरी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी सुनील कुमार ने बताया कि रोज की तरह 18 अक्तूबर की रात भी उसकी बाइक दरवाजे के सामने खड़ी थी। सुबह उठकर देखा तो गाड़ी चोर ले जा चुके थे। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर वाहन स्वामी ने चायल चौकी में तहरीर दी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

साथ ही पिपरी थाना पुलिस को भी अवगत कराया। पीड़ित का कहना है कि बाइक गांव के ही एक युवक ने चोरी की थी। बाइक स्थानीय गांव निवासी चोरी के आरोपी के दोस्त के घर से बरामद की गई। बरामदगी के बाद पुलिस बाइक को चायल चौकी ले गई। फिर वाहन स्वामी से 10 हजार रुपये की मांग की जाने लगी। आरोपी दोनों सिपाहियों ने रुपया नहीं देने पर बाइक सीज करने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। रिश्वत न देने पर रविवार को सिपाही उसके पिता बद्री प्रसाद को खेत से पकड़कर चौकी ले गए और वहां गाली-गलौज किया। एसपी राजेश कुमार का कहना है कि सीओ की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।