Kausambi News: पड़ोसी युवक ने किशोरी का किया अपहरण
हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Kausambi News: मंझनपुर में एक महिला की 16 साल की बेटी संदिग्ध अवस्था में लापता हो गई। पता चला कि गांव का संजय उसे बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर आरोपी और किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

Kausambi News: मंझनपुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि शनिवार की रात उसकी 16 साल की बेटी संदिग्ध दशा में लापता हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि गांव का ही रहने वाला संजय पुत्र वीरेंद्र बहला-फुसलाकर उसे अगवा कर ले गया है।मामले की शिकायत पर अपहरण का मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी युवक व किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।


