45 लीटर शराब बरामद, दो कुंतल लहन नष्ट
Kausambi News - होली के त्योहार पर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की। एसपी राजेश कुमार के आदेश पर 45 लीटर महुए की कच्ची शराब और 2 कुंतल लहन बरामद किया गया। चार लोग गिरफ्तार किए गए, जिनमें से तीन को 10-10 लीटर और एक को 15 लीटर शराब के साथ पकड़ा गया। सभी को जमानत पर रिहा किया गया।

होली के त्योहार पर अवैध शराब के कारण किसी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं हो, इसे लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। एसपी राजेश कुमार ने जिले भर के थानेदारों को अभियान चलाकर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। इसी के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 45 लीटर महुए की कच्ची शराब बरामद की। साथ ही दो कुंतल लहन भी नष्ट कराया। पुलिस मीडिया सेल की ओर से बताया कि कौशाम्बी थाना पुलिस ने पाली निवासी अजय निषाद, सरिता देवी व बड़ा गढ़वा निवासी विधा देवी को 10-10 लीटर शराब के साथ पकड़ा है। जबकि, पाली की रहने वाली रानी देवी को 15 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
लिखापढ़ी के बाद थाना स्तर से ही निजी मुचलके पर सभी को जमानत दे दी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



