152 लीटर शराब बरामद, दो कुंतल लहन नष्ट
Kausambi News - होली के त्योहार पर अवैध शराब की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने अभियान चलाया। एसपी राजेश कुमार के आदेश पर कौशाम्बी थाना पुलिस ने 45 लीटर महुए की कच्ची शराब और 2 कुंतल लहन बरामद किया। कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से कुछ के पास 10 से 15 लीटर शराब थी।
होली के त्योहार पर अवैध शराब के कारण किसी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं हो, इसे लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। एसपी राजेश कुमार ने जिले भर के थानेदारों को अभियान चलाकर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। इसी के तहत कौशाम्बी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 45 लीटर महुए की कच्ची शराब बरामद की। साथ ही दो कुंतल लहन भी नष्ट कराया। पुलिस मीडिया सेल की ओर से बताया कि कौशाम्बी थाना पुलिस ने पाली निवासी अजय निषाद, सरिता देवी व बड़ा गढ़वा निवासी विधा देवी को 10-10 लीटर शराब के साथ पकड़ा है। जबकि, पाली की रहने वाली रानी देवी को 15 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
इसी तरह पिपरी पुलिस ने 10 लीटर, महेवाघाट पुलिस ने 40 लीटर, कड़ा धाम पुलिस ने 14 लीटर, कोखराज पुलिस ने 33 लीटर व करारी पुलिस ने 10 लीटर शराब बरामद की है। कुल 13 आरोपियों को पकड़ा गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



