Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsPolice Crackdown 32 Warrants Arrested in Night Operation

रात भर चला अभियान, 32 वारंटी, दो वांछित गिरफ्तार

Kausambi News - एसपी राजेश कुमार के निर्देश पर पुलिस ने गुरुवार रात वारंटी और वांछितों के खिलाफ अभियान चलाया। 32 वारंटी और 2 वांछितों को गिरफ्तार किया गया। सभी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। विभिन्न थाना...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीFri, 12 Sep 2025 05:15 PM
share Share
Follow Us on
रात भर चला अभियान, 32 वारंटी, दो वांछित गिरफ्तार

एसपी राजेश कुमार के निर्देश पर गुरुवार की रात वारंटी और वांछितों के खिलाफ अभियान चला। वारंटियों को ढूंढकर थाना लाया गया। इस दौरान पुलिस के हत्थे 32 वारंटी व दो वांछित लगे। शुक्रवार को एसपी कार्यालय से सभी को कोर्ट में पेश किया गया। करारी थाना पुलिस ने चार, पश्चिमशरीरा ने तीन, महेवाघाट ने दो, सरायअकिल ने दो, चरवा ने तीन, पिपरी थाना पुलिस ने 11, संदीपनघाट ने एक और कोखराज थाना पुलिस ने छह और सैनी ने दो वारंटियों को पकड़ा। हलका के दरोगा व सिपाही वारंटियों को पकड़ने के लिए रात भर हलाकान रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।