ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बी206 वाहनों को पुलिस ने किया चालान

206 वाहनों को पुलिस ने किया चालान

कोरोना गाइड लाइन पर जिला प्रशासन सख्ती के साथ कार्रवाई कर रहा है। जिला प्रशासन की हिदायत के बाद भी लोग लापरवाही से बाज नहीं आ रहे है। चौराहों पर...

206 वाहनों को पुलिस ने किया चालान
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीThu, 05 Aug 2021 06:10 PM
ऐप पर पढ़ें

मंझनपुर। संवाददाता

कोरोना गाइड लाइन पर जिला प्रशासन सख्ती के साथ कार्रवाई कर रहा है। जिला प्रशासन की हिदायत के बाद भी लोग लापरवाही से बाज नहीं आ रहे है। चौराहों पर भीड़, बिना मास्क गप्पे लड़ाना आम हो गया है।

कोरोना खौफ के इस माहौल में लोग बिना मास्क सड़क पर फर्राटा भर रहे है। संक्रमण की कड़ी को रोकने के लिए गुरुवार को सड़क पर उतरी पुलिस ने अभियान चला कर 50 बैरियरों पर सघन चेकिंग किया। इस दौरान पुलिस 206 वाहनों का ई-चालान किया। वहीं 32 लोगों को बिना मास्क पकड़ते हुए पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला। पुलिस ने कड़ी हिदायत के बाद लापरवहा लोगों मुचलके पर रिहा किया। पुलिस की सख्त तेवर देख सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें