रास्ते से पकड़ा गया शोहदा

रास्ते से पकड़ा गया शोहदा

संक्षेप:

Kausambi News - करारी थाना के एसआई राजेश कुमार ने शनिवार को गश्त के दौरान नसरूल्लापुर गांव में एक युवक को पकड़ा। युवक अम्बेडकर मूर्ति के पास महिलाओं पर फब्तियां कस रहा था और अश्लील गाने गा रहा था। युवक की पहचान शिमोद...

Oct 05, 2025 07:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

करारी थाना में तैनात एसआई राजेश कुमार शनिवार को गश्त पर थे। वह सिपाहियों के साथ नसरूल्लापुर गांव जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि अम्बेडकर मूर्ति के समीप खड़ा युवक आने-जाने वाली महिलाओं पर फब्तियां कस रहा है। अश्लील गाना गाते हुए इशारे कर रहा था। पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। पकड़े गए युवक ने अपनी पहचान शिमोद निवासी तेरहरा, मंझनपुर के रूप में दी। पुलिस ने युवक के खिलाफ कार्रवाई कर दी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।