चोरी की घटना का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
Kausambi News - सैनी थाना क्षेत्र के थुलबुला गांव में एक सूने मकान से चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने घर से टीवी, सोने की अंगूठी, और अन्य सामान चुराए थे। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

सैनी थाना क्षेत्र के थुलबुला गांव स्थित सूने मकान में हुई हजारों की चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। लिखापढ़ी के बाद उनका चालान कर दिया गया। थुलबुला निवासी त्रियुगी नारायण ने बताया कि गांव में उनके दो मकान बने हुए हैं। दो अप्रैल की शाम वह अपने दूसरे बंद मकान में गए तो देखा कि रोशनदान की छड़ कटी थी। कमरों का ताला भी टूटा था। चोर फूल के बर्तन, टीवी, कान के टप्स तथा सोने की अंगूठी चुरा ले गए थे। पीड़ित ने गांव के ही देवा यादव पुत्र चंद्रभान व दीपक पुत्र स्व. गुलाब के खिलाफ मुकदमा कायम कराया था।
इन्हीं दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 12 लोटा, तीन थाली, टप्स व टीवी बरामद की गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


