मुठभेंड़ में पशु चोरी के पांच आरोपी बंदी, दो जख्मी

May 07, 2026 04:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

Kausambi News - मंझनपुर पुलिस ने एक मुठभेड़ में पांच पशु चोरों को गिरफ्तार किया। दो बदमाश घायल हुए हैं। आरोपियों ने तीन चोरी की घटनाओं को कबूल किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की भैंसें और हथियार बरामद किए। हत्या के प्रयास का भी मामला दर्ज किया गया है।

मुठभेंड़ में पशु चोरी के पांच आरोपी बंदी, दो जख्मी

मंझनपुर कोतवाली और सर्विलांस सेल की सयुंक्त पुलिस टीम ने गुरुवार की भोर मुठभेड़ में पशु चोरी के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। जवाबी कार्रवाई के दौरान पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल हुए हैं। मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने के बाद पूछताछ कर सभी का चालान कर दिया गया है। बदमाशों ने चोरी की तीन घटनाओं को अंजाम देने का जुर्म कबूल किया है। किसी भी जवान के हताहत होने की खबर नहीं है। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के बंधवा रजबर गांव निवासी संतोष कुमार पुत्र स्व. लखनलाल व भेलखा निवासी अर्जुन कुमार पुत्र अमृत लाल पशु पालक हैं। 29/30 अप्रैल की रात चोरों ने घर के बाहर बंधे इनके चार मवेशी चोरी कर लिए थे। मामले में पशु पालकों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने घटनाओं का खुलासा करने के लिए दो टीमों का गठन किया था। गुरुवार की भोर मंझनपुर डीएसपी शिवांक सिंह को खबर मिली कि आरोपी पतौना पुल से गुजरने वाले हैं। इस पर उन्होंने सर्विलांस सेल व नगर कोतवाल सुनील कुमार सिंह को अलर्ट कर दिया। बताया कि पुलिस की संयुक्त टीमों ने जब घेराबंदी की तो पिकअप सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। आत्मसुरक्षार्थ पुलिस दल को भी जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। इस दौरान पैर में गोली लगने से दो बदमाश जख्मी हो गए। आननफानन उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। डीएसपी के अनुसार, आरोपियों के पास से 315 बोर का दो तमंचा, चार खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, 10 हजार 300 रुपये, चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त पिकअप व उसमें लदी चोरी की पांच भैंसे बरामद हुई हैं。

हत्या के प्रयास का भी मुकदमा

पुलिस ने मुठभेड़ में जख्मी दोनों बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास का भी मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने खुद एफआईआर लिखवाई है। आरोप लगाया है कि आरोपियों ने पुलिस पर हत्या के इरादे से फायर झोंका था। वहीं, आरोपियों ने 24 अप्रैल को थाना कौशाम्बी के गुरौली गांव से भी एक भैंस चोरी करने का जुर्म कबूल किया है। पिकअप में लदी भैंसों के बारे में पूछने पर अभियुक्तों ने बताया कि ये भैंसे अलग-अलग जगह से चोरी करके लाए थे और बेचने ले जा रहे थे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App

इनकी हुई गिरफ्तारी

-दिलशाद पुत्र मुन्ना उर्फ सलीम निवासी बड़ा पचंभा हाल तुर्तीपुर थाना करारी। (घायल)

-राज पुत्र भोला उर्फ कलीम निवासी रहीमपुर मौलानी थाना करारी। (घायल)

-भोला उर्फ कलीम पुत्र नसीर निवासी रहीमपुर मौलानी थाना करारी।

-जवील पुत्र समसुल निवासी हजरतगंज थाना करारी।

-सलमान अहमद पुत्र जाकिर निवासी रहीमपुर मौलानी थाना करारी।

कोट

पशु चोरी के आरोपियों ने घेराबंदी के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग की। आत्मसुरक्षार्थ पुलिस को भी जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। इस दौरान पैर में गोली लगने से दो बदमाश जख्मी हो गए। इलाज के बाद पूछताछ कर सभी का चालान कर दिया गया है।

-शिवांक सिंह, डीएसपी मंझनपुर

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पुलिस ने कितने आरोपियों को गिरफ्तार किया?
पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।