ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीखड़ी फसल जोतवाया, विरोध पर महिला को पीटा

खड़ी फसल जोतवाया, विरोध पर महिला को पीटा

पूरामुफ्ती थाने के फतेहपुर घाट कछार में बोई सरसों की फसल को दबंगों ने लेखपाल की मिलीभगत से जोतवा लिया। महिला के विरोध करने पर दबंगों ने उसकी पिटाई...

खड़ी फसल जोतवाया, विरोध पर महिला को पीटा
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीSat, 27 Nov 2021 07:01 PM
ऐप पर पढ़ें

पूरामुफ्ती थाने के फतेहपुर घाट कछार में बोई सरसों की फसल को दबंगों ने लेखपाल की मिलीभगत से जोतवा लिया। महिला के विरोध करने पर दबंगों ने उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। घायल महिला ने थाने जाकर आरोपी दबंगों के खिलाफ तहरीर दी है।

फतेहपुर घाट के गांव की मुन्नी देवी ने बताया कि उसके पति रामचंद्र की कई साल पहले मौत हो चुकी है। मुन्नी का कछार में तीन बीघा खेत है जिसपर वह खेती कर परिवार का गुजारा करती है। इस समय उसने अपने खेत में सरसों की फसल बो रखी है। एक सप्ताह पहले गांव के ही दबंगों ने ट्रैक्टर से उसके सरसों के खेत को जोतवा दिया। इससे उसके खेत में खड़ी फसल नष्ट हो गई। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची महिला के विरोध करने पर दबंगों ने गाली गलौच कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इससे महिला को काफी चोटें आई। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। महिला का आरोप है कि हलका लेखपाल की मिलीभगत से दबंगों ने उसके खेत पर जबरन कब्जा किया है। महिला ने थाने जाकर आरोपी दबंगों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें