Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsPharmacy Week Celebrated at Maharshi College of Pharmacy with Creative Events
महर्षि कॉलेज ऑफ फार्मेसी में फार्मेसी वीक सम्पन्न, छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

महर्षि कॉलेज ऑफ फार्मेसी में फार्मेसी वीक सम्पन्न, छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

संक्षेप:

Kausambi News - मंझनपुर के महर्षि कॉलेज ऑफ फार्मेसी में फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा 17 से 23 नवंबर तक फार्मेसी सप्ताह का आयोजन किया गया। छात्रों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया, जिसमें फोटोग्राफी, रील मेकिंग, और प्रेजेंटेशन शामिल थे। प्राचार्य डॉ. मयंक श्रीवास्तव ने फार्मेसी पेशे के महत्व पर प्रकाश डाला।

Nov 22, 2025 08:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share Share
Follow Us on

मंझनपुर, संवाद महर्षि कॉलेज ऑफ फार्मेसी परसरा में फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया की तरफ निर्देशित फार्मेसी वीक का आयोजन 17 नवंबर से 23 नवंबर तक उत्साहपूर्वक सम्पन्न किया गया। सप्ताह भर चले कार्यक्रमों में बी फार्मा और डी फार्मा के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संस्था की तरफ से फोटोग्राफी, रील मेकिंग, स्पॉटिंग, एंकरिंग, फार्मा रंगोली, कंटेंट राइटिंग, क्विज, जस्ट-ए-मिनट और प्रेजेंटेशन जैसे विविध इवेंट आयोजित किए गए। इन प्रतियोगिताओं में छात्रों ने अपनी रचनात्मकता, वैज्ञानिक समझ और प्रस्तुति कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समापन समारोह में प्राचार्य डॉ. मयंक श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में फार्मेसी पेशे के ऐतिहासिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि इस पृथ्वी के पहले फार्मासिस्ट हनुमान जी थे, जिन्होंने लक्ष्मण जी के मूर्छित होने पर संजीवनी बूटी लाकर जीवनदान दिया था। संस्था के अध्यक्ष प्रखर श्रीवास्तव ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन उनके व्यक्तित्व विकास, तकनीकी दक्षता और आत्मविश्वास को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में संस्था की ओर से समर अब्बास, डॉ. मयंक श्रीवास्तव, मनीष कुमार केसरवानी, अनुराग सिंह, पारस सिंह, कु. अन्तिमा शुक्ला, गुलाम हुसैन, नागेन्द्र त्रिपाठी समेत अन्य फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे।