ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीकीटनाशक दवा निगल किशोरी ने दी जान

कीटनाशक दवा निगल किशोरी ने दी जान

सैनी कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर गांव की एक किशोरी ने मंगलवार सुबह कीटनाशक दवा निगल ली। अचानक किशोरी की हालत बिगड़ती देख परिजन उसे लेकर अस्पताल के लिए भागे। वहां डॉक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर...

कीटनाशक दवा निगल किशोरी ने दी जान
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीTue, 23 Jul 2019 10:32 PM
ऐप पर पढ़ें

सैनी कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर गांव की एक किशोरी ने मंगलवार सुबह कीटनाशक दवा निगल ली। अचानक किशोरी की हालत बिगड़ती देख परिजन उसे लेकर अस्पताल के लिए भागे। वहां डॉक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। किशोरी ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसे लेकर परिजन भी परेशान हैं।

पहाड़पुर गांव की साजिया बानो (17) पुत्री रफीक अहमद मंगलवार सुबह अचानक कमरे में गई और कीटनाशक दवा निगल ली। थोड़ी देर बाद उसकी हालत बिगड़ती देख परिजन हैरान रह गए। आननफानन परिजन उसे लेकर अस्पताल भागे। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि उन्हें इस बाबत कोई जानकारी नहीं है। किशोरी के आत्मघाती कदम उठाए जाने के बाद से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें