ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीउन्मूलन दिवस के रूप में मनाई गई पेरियार की पुण्यतिथि

उन्मूलन दिवस के रूप में मनाई गई पेरियार की पुण्यतिथि

मुख्यालय स्थित पाल मार्केट में सोमवार को सत्यार्थ मिशन के बैनर तले पेरियार ईवी रामास्वामी की पुण्यतिथि पाखंड, अंधविश्वास निवारण व जाति भेद उन्मूलन दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ गौतम...

उन्मूलन दिवस के रूप में मनाई गई पेरियार की पुण्यतिथि
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीMon, 17 Sep 2018 08:34 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यालय स्थित पाल मार्केट में सोमवार को सत्यार्थ मिशन के बैनर तले पेरियार ईवी रामास्वामी की पुण्यतिथि पाखंड, अंधविश्वास निवारण व जाति भेद उन्मूलन दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ गौतम बुद्ध की वंदना व पेरियार के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।

इसके बाद मौजूद लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथित वरिष्ठ बसपा नेता जगन्नाथ पाल ने कहा जब देश में अंधविश्वास, पाखंड, जाति भेद व छुआछूत की सामाजिक स्थिति चरम पर थी, तब पेरियार ने कठिन संघर्ष कर इन कुरीतियों के विरूद्ध आवाज बुलंद की थी। उन्होंने अपने तर्क से सामाजिक विषमताओं को चुनौती दी थी। सत्यार्थ मिशन के अगुवा प्रेमचंद्र निर्लिप्त ने कहा समाज में आज पेरियार के विचारों की महत्ता और भी बढ़ गई है। ऐसे में सामाजिक विषमता को दूर करने के लिए इसे जागृत रखने की आवश्यकता है। कहा पेरियार जैसे युगपुरूष बिरले ही पैदा होते हैं। आज विकृत होते जा रहे समाज में ऐसे महापुरूषों की प्रासंगिकता और भी बढ़ गई है। इस दौरान रमेश पाल, नवनीत चौधरी, रामचंद्र पाल, राकेश कुमार, रामसुचित, सुरेश पाल, मूलचंद्र, हरिश्चंद्र, पारस पाल, बच्चन पाल, श्यामा पाल, वेद प्रकाश आदि ने भी उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें