Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsPensioners Day Celebrated ADM Urges Quick Resolution of Pensioner Issues
पेंशनरों की समस्याओं का करें निदान, असमर्थ पेंशनर के घर जाकर प्रमाणपत्र लें

पेंशनरों की समस्याओं का करें निदान, असमर्थ पेंशनर के घर जाकर प्रमाणपत्र लें

संक्षेप:

Kausambi News - बुधवार को सम्राट उदयन सभागार में पेंशनर्स दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें अपर जिलाधिकारी प्रबुद्ध सिंह ने पेंशनरों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया। पेंशनरों को सलाह दी गई कि वे जीवित प्रमाण पत्र पूरे वर्ष में किसी भी समय प्रस्तुत कर सकते हैं।

Dec 17, 2025 10:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share Share
Follow Us on

अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रबुद्ध सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को सम्राट उदयन सभागार में पेंशनर्स दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी ने समस्त विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विभागों से संबंधित पेंशनरों की समस्याओं का त्वरित समाधान करें। वरिष्ठ कोषाधिकारी रवीन्द्र प्रताप सिंह ने पेंशनरों से सुझाव प्राप्त कर विभिन्न प्रकरणों पर चर्चा की। पेंशनरों से कहा कि कोषागार में जीवित प्रमाण पत्र नवंबर माह में देने की अनिवार्यता समाप्त कर पूरे वर्ष में किसी भी माह में उपलब्ध करा सकते हैं। शर्त यह होगी कि अगले वर्ष उसी माह में जीवित प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कहा कि पेंशनर किसी भी सहज जनसेवा केन्द्र पर जीवित प्रमाण पत्र को ऑनलाइन प्रेषित कर सकते हैं। 30 जून एवं 31 दिसम्बर को सेवानिवृत्त पेंशनर्स को एक वेतन वृद्धि नेशनल आधार पर दिए जाने के लिए सभी कार्यालयाध्यक्षों को सूचित किया जाएगा। पंडित दीन दयाल कैशलेस चिकित्सा योजना के बारे में योजना का लाभ लेने के लिए राजकीय पेंशनर (परिषदीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों के सेवानिवृत्त पेंशनर्स को छोड़कर) ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कोषाधिकारी ने कहा कि ऐसे पेंशनर जिनका ऑनलाइन जीवित प्रमाणपत्र नहीं हो पा रहा है और वह कोषागार आने में असमर्थ हैं तब हमारे कोषागार कार्मिक उनके घर जाकर सत्यापन कर जीवित प्रमाणपत्र प्राप्त करते हुए पेंशन भेजने का कार्य करेंगे। बशर्ते इस आशय की सूचना कोषागार को दी जाए। इस दौरान पेंशनरों ने भी समस्याएं एडीएम को बारी-बारी बताया।