ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीपैदल यात्रियों ने कराया सत्यापन

पैदल यात्रियों ने कराया सत्यापन

बच्चा चोर की अफवाह के दौर में पैदल यात्रियों को भी भीड़ से पिटने का खतरा है। इसकी आशंका को देखते हुए देश के भ्रमण पर निकले मानव कल्याण एकता समिति के लोगों ने रविवार को कोखराज में अपना वेरीफिकेशन...

पैदल यात्रियों ने कराया सत्यापन
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीSun, 08 Sep 2019 11:41 PM
ऐप पर पढ़ें

(कौशाम्बी), कौशाम्बी, kaushambi

बच्चा चोर की अफवाह के दौर में पैदल यात्रियों को भी भीड़ से पिटने का खतरा है। इसकी आशंका को देखते हुए देश के भ्रमण पर निकले मानव कल्याण एकता समिति के लोगों ने रविवार को कोखराज में अपना वेरीफिकेशन कराया।

पटियाला (पंजाब) मानव कल्याण एकता समिति के सदस्य देश के भ्रमण पर निकले हैं। सदस्य 500 जिलों के भ्रमण पर निकले हैं। 14 हजार किलोमीटर का लक्ष्य तय किया गया है। रविवार को मानव कल्याण एकता समिति के सदस्यों ने जिले की सीमा में प्रवेश किया। इस दौरान उनको पता चला कि बच्चा चोरी की अफवाह में यहां कई मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। इस पर कोखराज थाना में समिति के सदस्य शंकर दास ने थाने में अपना सत्यापन कराते हुए यात्रा के उद्देश्य को बताया। इसके बाद कोखराज थाने की पुलिस से लिखवाकर लिया कि वह भ्रमण पर हैं, इनको न रोका जाए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें