शांति व्यवस्था के लिए जनता का सहयोग जरूरी
करारी थाने में पीस कमेटी की बैठक हुई, जहां इंस्पेक्टर ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि अमन में खलल डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। आगामी त्योहारों और कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की गई।

करारी थाने में गुरुवार को पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान इंस्पेक्टर ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी का सहयोग मांगा। चेतावनी दी कि अमन में खलल डालने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। बैठक के दौरान थाना प्रभारी संजय सिंह ने आगामी त्योहारों, सामाजिक कार्यक्रमों एवं अन्य गतिविधियों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, विवाद या असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते कार्रवाई की जा सके और कानून व्यवस्था बनी रहे।
यह भी कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। इस मौके पर सदर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व ग्राम प्रधान हुबलाल दिवाकर, पूर्व प्रधान अफाक अहमद, प्रधान प्रतिनिधि निक्के मियां, नगर पंचायत अध्यक्ष शमशाद बख्श, गुलामीपुर प्रधान प्रतिनिधि अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


