होली के त्योहार पर बनाए रखें शांति, वर्ना कार्रवाई
Feb 16, 2026 07:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Kausambi News - स्थानीय थाने में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें थाना प्रभारी ने होली और रमजान के दौरान सौहार्द्र बनाए रखने की अपील की। ग्राम प्रधानों और समाजसेवियों से समस्याओं की जानकारी ली गई और पुलिस को किसी भी समस्या की सूचना देने के लिए कहा गया।
पइंसा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाने में सोमवार को पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद वर्मा ने कहा कि होली और रमजान पर सौहार्द्र बनाए रखें। उन्होंने ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों और समाजसेवियों से त्योहार पर आने वाली समस्याओं की जानकारी भी ली। कहा कि किसी भी तरह की कोई समस्या आती है तो इसकी जानकारी पुलिस को दी जाए। पुलिस सभी समस्याओं का समाधान करेगी। बैठक में एसआई राजकुमार गौतम, राजेश कुमार यादव, ग्राम प्रधान रियाज अहमद, रवि कुमार, गड़डू यादव, राजकिशोर पांडेय आदि उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


