हाजी अब्दुल खालिक इंटर कॉलेज में नवाजे गए मेधावी
Kausambi News - परास स्थित हाजी अब्दुल खालिक इंटर कॉलेज में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और शिक्षा...
अटसराय, हिन्दुस्तान संवाद। परास स्थित हाजी अब्दुल खालिक इंटर कॉलेज में शनिवार को शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। अभिभावकों से छात्राओं को लेकर वाद-संवाद करने के बाद विद्यालय का नाम रोशन करने वाले मेधावी छात्रों को जिला पंचायत सदस्य मुनसब अली उस्मानी द्वारा सम्मानित किया गया। शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी के दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों से उनके बच्चों द्वारा घर की जाने वाली पढ़ाई के बावत जानकारी की। इस दौरान अभिभावकों ने अपने-अपने बच्चों की शिक्षा को लेकर जरूरी बातें शिक्षकों से किया। इस दौरान प्रधानाचार्य अभिषेक सिंह ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही जीवन को दिशा देती है।
ऐसे आयोजन बच्चों के मनोबल को और बढ़ाते हैं। इसके बाद जिला पंचायत सदस्य मुनसब अली उस्मानी ने सभी विद्यालय के टॉपर छात्रों को सील्ड देकर सम्मानित करते हुए उनकी मेहनत व लगन से की गई पढ़ाई की सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक गण, अभिभावक और स्थानीय गणमान्यजन भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




