
विद्यालय में घुसकर छात्रा से मारपीट करने का अभिभावक पर आरोप
Kausambi News - भोपतपुर तारापुर गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में एक अभिभावक ने अपनी 13 वर्षीय बेटी को पीट दिया। यह घटना मध्यावकाश के दौरान हुई, जब छात्रा और उसकी सहेली के बीच मामूली कहासुनी हुई थी। विद्यालय स्टाफ ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कसेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। एयरपोर्ट थाने के भोपतपुर तारापुर गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को एक अभिभावक ने छात्रा को पीट दिया। जानकारी मिलने के बाद विद्यालय स्टाफ में हड़कंप मिल गया। ग्राम प्रधान समेत विद्यालय स्टाफ ने सामूहिक रूप से थाने जाकर आरोपी अभिभावक के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। नेवादा विकास खंड के भोपतपुर तारापुर गांव निवासी लाल बहादुर की 13 वर्षीया बेटी पूनम प्रजापति गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा है। वहीं गांव की भी एक बालिका उसके साथ पढ़ती है। शनिवार को दोनों के बीच मध्यावकाश के दौरान खेलते समय मामूली कहासुनी हो गई थी।
आरोप है कि इसकी जानकारी होने पर बालिका के पिता सीधे विद्यालय पहुंच गए और कक्षा में घुसकर पूनम को जमीन पर गिराकर मारपीट की। आरोप है कि उसका गला दबाया, कॉलर पकड़कर पीटा, जिससे उसकी शर्ट का बटन टूट गया और उसे पैरों से भी मारा। मौके पर जुटे शिक्षकों ने बीच-बचाव किया तो अभिभावक ने उनके साथ भी अभद्रता करते हुए विद्यालय से बाहर निकलने पर छात्रा को जान से मारने की धमकी दी। धमकी मिलने के बाद कक्षाध्यापिका छात्रा को घर तक छोड़ने गईं। आरोप है कि उनके लौटने के बाद आरोपित ने पुन: छात्रा को धमकाया, जिससे वह सहमी हुई है। ग्राम प्रधान और विद्यालय के समस्त स्टाफ ने सामूहिक रूप से थाने में आरोपी अभिभावक के खिाफ तहरीर देकर मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस सम्बंध में एसओ विनय सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




