बैरमपुर ईट भट्ठे के पास निकले पांच विशालकाय अजगर
Kausambi News - सरसवां ब्लॉक के बैरमपुर ईंट भट्ठे के पास एक साथ पांच विशालकाय अजगर निकलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। लोग दूर से अजगरों को देख रहे थे, लेकिन पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। वन विभाग और प्रशासन को सूचना दी गई है, और ग्रामीणों ने जल्द से जल्द अजगरों को सुरक्षित पकड़ने की मांग की है।
गोराजू, हिन्दुस्तान संवाद। सरसवां ब्लॉक क्षेत्र के बैरमपुर ईंट भट्ठे के पास उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने एक साथ पांच विशालकाय अजगर निकलते हुए देखा। अजगरों को देखकर मौके पर अफरातफरी मच गई देखने के लिए मौके पर आस-पास के गांवों के लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार को ईट भट्ठे के पास झाड़ियों और गड्ढों के आसपास एक साथ पांच अजगर रेंगते हुए दिखाई दिए। सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के लोग भी मौके पर पहुंच गए। दूर से अजगरों के रेंगने का नजारा तो सब देख रहे थे लेकिन किसी ने भी पास जाने की हिम्मत नहीं की।
ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी वन विभाग और स्थानीय प्रशासन को दी। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से झाड़ियों और खाली पड़ी जमीन की सफाई न होने के कारण जंगली जीवों की आवाजाही बढ़ गई है। इससे बच्चों और महिलाओं में भय का माहौल बना हुआ है। जानकारी देने के बाद ग्रामीण वन विभाग टीम के पहुंचने का इंतजार कर रहे थे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग किया है कि जल्द से जल्द अजगरों को सुरक्षित पकड़कर जंगल क्षेत्र में छोड़ा जाए ताकि किसी प्रकार की अनहोनी न हो। फिलहाल अजगरों के दिखाई देने से बैरमपुर और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग सतर्कता बरतने लगे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


