फल, फूल, मसाला और औषधीय खेती पर जोर
Kausambi News - मंझनपुर में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में औद्यानिक खेती के तहत फल, फूल, मसाला और औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। उन्होंने कृषकों को ऑनलाइन आवेदन करने और उच्च गुणवत्ता के बीज एवं पौधे मुफ्त में प्राप्त करने की सलाह दी।

मंझनपुर, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने सोमवार को कार्यालय कक्ष में औद्यानिक खेती को लेकर जिला उद्यान अधिकारी के साथ बैठक किया। इस दौरान उन्होंने फल, फूल, मसाला, औषधीय व सगंध खेती कराये जाने के लिए प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया। उद्यान विभाग के अधीन संचालित राज्य सेक्टर अन्तर्गत मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजनान्तर्गत (फल, फूल, मसाला, औषधीय व सगंध) वित्तीय वर्ष 2025-26 में क्रियान्वित होने वाली योजना की मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उनके कक्ष में बैठक हुई। बैठक में अवगत कराया गया कि उक्त सन्दर्भित योजनान्तर्गत इसी वित्तीय वर्ष हेतु निदेषालय शाकभाजी-65 हे., ग्लैडियोलस-20 हे., गेंदा-35 हे., मसाला की खेती-4 हे, ड्रैगन फ्रूट-5 हे., तुलसी की खेती-4 हे., फ्रूट बैगिंग-10 हे., प्याज की खेती-100 हे., मौन पालन-200, अमरूद, आवंला, बेल क्षेत्र विस्तार-23 हे, फेन्सिंग-2800 मी एवं सब्जियों हेतु मचान-10 हे. का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।
मुख्य विकास अधिकारी ने सुझाव दिया कि योजना के दिशा निर्देशानुसार किसी अन्य योजना/कार्यक्रम में आच्छादित लाभाथियों द्वारा इस योजना/कार्यक्रम में आवेदन न किया जाय। जिले के कृषकों से यह भी आवाहन किया कि योजना/कार्यक्रमों के लाभ हेतु शीघ्रातिशीघ्र विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करते हुए योजनान्तर्गत उच्च गुणवत्तायुक्त सब्जी बीज एवं पौध नि:षुल्क कृषक प्राप्त कर सकते हैं। जिला उद्यान अधिकारी को निर्देषित किया गया कि योजना के कार्यक्रमों का वृहद रूप से प्रचार-प्रसार किया जाय, जिससे अधिक से अधिक कृषकों को लाभ प्राप्त हो सके। इसमें किसी प्रकार की उदासीनता न बरती जाय।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


