ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बी128 में सिर्फ नौ शिकायतों का हुआ निस्तारण

128 में सिर्फ नौ शिकायतों का हुआ निस्तारण

सिराथू तहसील में मंगलवार को जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी से 128 लोगों ने अपनी गुहार लगाई। मौके पर जिलाधिकारी ने...

सिराथू तहसील में मंगलवार को जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी से 128 लोगों ने अपनी गुहार लगाई। मौके पर जिलाधिकारी ने...
1/ 2सिराथू तहसील में मंगलवार को जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी से 128 लोगों ने अपनी गुहार लगाई। मौके पर जिलाधिकारी ने...
सिराथू तहसील में मंगलवार को जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी से 128 लोगों ने अपनी गुहार लगाई। मौके पर जिलाधिकारी ने...
2/ 2सिराथू तहसील में मंगलवार को जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी से 128 लोगों ने अपनी गुहार लगाई। मौके पर जिलाधिकारी ने...
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीTue, 16 Mar 2021 11:11 PM
ऐप पर पढ़ें

सिराथू तहसील में मंगलवार को जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी से 128 लोगों ने अपनी गुहार लगाई। मौके पर जिलाधिकारी ने नौ शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया। इस दौरान बाकी शिकायतों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। समाधान दिवस के बाद जिलाधिकारी व विधायक ने 84 लोगों को पीएम आवास की चाबी दी।

सिराथू तहसील में मंगलवार को जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। डीएम अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में लोगों की शिकायत सुनीं गई। डीएम से 128 लोगों ने अपनी शिकायत की। इनमें पेयजल, जमीन पर कब्जा, बिजली आदि की शिकायत थी। सरकारी जमीनों पर भी कब्जे की शिकायत थीं। डीएम ने एसडीएम प्रखर उत्तम को निर्देश दिया कि जांच कराकर कार्रवाई करें। इस दौरान डीएम ने नौ लोगों की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया। बाकी शिकायतों को डीएम ने संबंधित अधिकारियों को भेज दिया। साथ ही हिदायत दी कि समय से गुणवत्ता पूर्ण शिकायतों का निस्तारण किया जाए। समाधान दिवस के बाद अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने लंबित शिकायती पत्रों का ब्योरा लिया। इसके बाद निर्देश दिया कि जांच के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए। इसके बाद डीएम ने विधायक शीतला प्रसाद पटेल के साथ 84 लाभार्थियों को आवास की चाबी दी और प्रमाण पत्र दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें