ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीसड़क हादसे में युवक की मौत

सड़क हादसे में युवक की मौत

थाना क्षेत्र में अनियंत्रित बाइक सोंधिया पुल की रेलिंग से जा टकराई। इसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो...

सड़क हादसे में युवक की मौत
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीWed, 05 Jun 2019 10:59 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र में अनियंत्रित बाइक सोंधिया पुल की रेलिंग से जा टकराई। इसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

हुसैन मई महगांव पुरामुफ्ती का करन यादव (19) अपने साथी के साथ विदांव की तरफ से किसी वैवाहिक कार्यक्रम से वापस जा रहा था। देर रात करीब 11 बजे सोंधिया पुल पर बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। कौशाम्बी एस एचओ स्वामीनाथ ने बताया कि मृतक का शव रात में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घायल को मंझनपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें