ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीलापरवाही पर 10 आशा कार्यकत्री सस्पेंड, 12 को नोटिस

लापरवाही पर 10 आशा कार्यकत्री सस्पेंड, 12 को नोटिस

डीपीओ समेत बाल विकास परियोजना अधिकारियों ने सोमवार को 115 आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 22 केंद्रों पर ताले लटकते मिले। इस पर 10 आशा कार्यकत्रियों को सस्पेंड कर मानदेय रोक...

लापरवाही पर 10 आशा कार्यकत्री सस्पेंड, 12 को नोटिस
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीMon, 16 Jul 2018 10:16 PM
ऐप पर पढ़ें

डीपीओ समेत बाल विकास परियोजना अधिकारियों ने सोमवार को 115 आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 22 केंद्रों पर ताले लटकते मिले। इस पर 10 आशा कार्यकत्रियों को सस्पेंड कर मानदेय रोक दिया गया। इसके अलावा 12 को नोटिस दिया गया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार मिश्रा ने पांच केंद्रों का निरीक्षण किया। इनके अलावा सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों ने भी केंद्रों का निरीक्षण किया। पूरे बुआराम की प्रेमलता, खोपा की कल्पना देवी, घोसिया की राधा देवी, गीता देवी, फरीदपुर की पुष्पा सिंह, बक्सी मोढ़ा की रूपा निषाद, फहमीना, बिसौना की राजश्री, तिल्हापुर की नीलम सिंह एवं तिलगोड़ी की पुष्पा देवी केंद्र से नदारद थी। इनके केंद्र के ताले ही नहीं खुले थे। इन्हें निलंबित करते हुए मानदेय रोक दिया गया। इनके अलावा चिरारी की सुधा कुशवाहा, बरौलहा की अनीता गुप्ता, आमदपुर बरेठी की सहेला परवीन, करेंहदा की गीता मिश्रा, संगीता देवी, असरावल कला की सरिता देवी, बिसौना की महजबीन, चंदोपुर की रंजना देवी, नुमाया डाही की सुमन ज्योति, दरहा की डरला, नेवादा की सरला सिंह एवं पिपरहटा की पूर्णिमा त्रिपाठी को लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी की गई। विभाग की कार्रवाई से कार्यकत्रियों में हड़कंप का माहौल है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें