ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीपेड़ से गिरा वृद्ध, मौत

पेड़ से गिरा वृद्ध, मौत

तिल्हापुर गांव में बुधवार दोपहर एक वृद्ध महुआ के पेड़ पर चढ़कर लकड़ी तोड़ रहा था। अचानक पैर फिसलने से वृद्ध गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार को उसकी मौत...

पेड़ से गिरा वृद्ध, मौत
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीThu, 24 May 2018 10:53 PM
ऐप पर पढ़ें

तिल्हापुर गांव में बुधवार दोपहर एक वृद्ध महुआ के पेड़ पर चढ़कर लकड़ी तोड़ रहा था। अचानक पैर फिसलने से वृद्ध गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई।

सरायअकिल के तिल्हापुर निवासी सूरजपाल (60) बुधवार दोपहर को मवेशियों को लेकर घर से निकला। मवेशियों को महुआ की बाग में छोड़कर वह एक पेड़ पर चढ़कर लकड़ी तोड़ने लगा। इसी दौरान उसका पैर फिसला वह पेड़ से गिर गया। इसमें वृद्ध को गंभीर चोटें आई थीं। बाग में मौजूद लोग आनन-फानन में उसे लेकर सरायअकिल सीएचसी पहुंचे। हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वृद्ध का इलाज चल रहा था कि गुरुवार की दोपहर उसकी मौत हो गई। इससे वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें