जिले में पोषण पाठशाला का कार्यक्रम का आज होगा आयोजन

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

Kausambi News - जिले में बाल विकास परियोजना के तहत पोषण पाठशाला का आयोजन 15 अप्रैल को किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विभाग की सेवाओं, पोषण प्रबंधन और कुपोषण से बचाव के उपायों पर चर्चा होगी। सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को गर्भवती महिलाओं और माताओं को कार्यक्रम से जोड़ने के लिए कहा गया है।

जिले में पोषण पाठशाला का कार्यक्रम का आज होगा आयोजन

जिले में बाल विकास परियोजना के जिम्मेदारों द्वारा बुधवार को पोषण पाठशाला का आयोजन कराया जाएगा। इस दौरान विभागीय योजनाओं से आम जनमानस एवं लाभार्थियों को जानकारी देते हुए जागरूक किया जाएगा। राज्य परियोजना निदेशक का पत्र मिलने के बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी रंजन ने सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया है। सीडीपीओ को भेजे गए पत्र में जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा है कि निदेशालय की मंशानुरूप जनमानस व लाभार्थियों को विभाग की सेवाओं, पोषण प्रबंधन, कुपोषण से बचाव के उपाय, पोषण और शिक्षा आदि के संबंध में पोषण पाठशाला का सफल आयोजन गत वर्ष की भांति इस बार भी 15 अप्रैल को किया जाना है।

कार्यक्रम की थीम सही पोषण और प्रारंभिक देखभाल-बच्चों के विकास का सशक्त आधार रहेगी। पोषण पाठशाला में इस बार विभागीय अधिकारियों के अलावा विषय विशेषज्ञों द्वारा हिंदी में विस्तार से चर्चा भी की जाएगी और कार्यक्रम का लाइव वेबकास्ट भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं परियोजना मंझनपुर तथा शहर की मुख्य सेविकाएं कार्यक्रम के लिए मंझनपुर स्थित एनआईसी केंद्र में उपस्थित रहेंगे। सभी मुख्य सेविकाओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका, आशा व आशा संगिनी को वेब के माध्यम से कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। इतना ही नहीं सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा अपने केंद्र पर पंजीकृत गर्भवती महिलाओं, धात्री-माताओं व अभिभावकों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी और उन्हें कार्यक्रम दिखाकर जागरूक किया जाएगा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।