Kausambi News: दो प्रसूताओं के लॉकेट गायब, वसूली का आरोप

हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

Kausambi News: मेडिकल कॉलेज में प्रसव के बाद दो प्रसूताओं के लॉकेट चोरी और स्टाफ नर्सों पर पैसे मांगने का आरोप। दोनों परिवारों ने पुलिस से जांच की मांग की है। घटना 11 सितंबर को हुई। पहले भी इसी तरह की शिकायतें आई थीं।

दो प्रसूताओं के लॉकेट गायब, वसूली का आरोप
दो प्रसूताओं के लॉकेट गायब, वसूली का आरोप

Kausambi News: मेडिकल कॉलेज में प्रसव के बाद दो प्रसूताओं के सोने के लॉकेट गायब होने और स्टाफ नर्सों पर रुपये मांगने के आरोप सामने आए हैं। दोनों मामलों में प्रसूताओं के परिजनों ने सदर कोतवाली में अलग-अलग प्रार्थना पत्र देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। ऊनो गांव निवासी धनेश कुमार मौर्या ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि 11 सितंबर को उन्होंने पत्नी अंजली देवी को मेडिकल कॉलेज में एमसीएच विंग के महिला वार्ड में भर्ती कराया था। रात करीब 10:56 बजे प्रसव से बेटा पैदा हुआ। धनेश ने आरोप लगाते हुए बताया कि प्रसव के बाद स्टाफ नर्स ने उनसे 1500 रुपये मांगे। उनकी मां ने नर्स को 500 रुपये दिए। धनेश ने यह भी बताया कि दोपहर करीब 12 बजे अंजली को लेबर रूम से वार्ड में लाया गया। आरोप है कि प्रसव के दौरान उसके गले में पहने हुए को लॉकेट नर्स ने उतारकर रख लिया था। वार्ड में पहुंचने के बाद अंजली ने लॉकेट मांगा तो नर्स ने उसके बारे में जानकारी होने से इनकार कर दिया।

दूसरी प्रसूता ने 2500 की वसूली का लगाया आरोप-

कौशाम्बी। रामपुर बढ़नावां निवासी महेंद्र यादव ने भी शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी मोनिका यादव को 11 सितंबर की रात करीब आठ बजे प्रसव के लिए एमसीएच विंग में भर्ती कराया गया था। रात करीब 11:10 बजे प्रसव के बाद बेटे का जन्म हुआ। महेंद्र का आरोप है कि स्टाफ नर्स ने उनसे 2500 रुपये की मांग की। उन्होंने 1500 रुपये दिए, लेकिन आरोप है कि एक हजार रुपये और देने का दबाव बनाया गया। महेंद्र का कहना है कि प्रसव के बाद मोनिका ने अपना लॉकेट नर्स से लाने को कहा। आरोप है कि नर्स ने लॉकेट के बारे में जानकारी होने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

पहले भी वसूली की शिकायत, कार्रवाई पर सवाल-

मंझनपुर। जिला अस्पताल में प्रसव के बाद रुपये मांगने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी 21 अगस्त को पांडेयमऊ निवासी रजनीश पाल ने प्रसव के बाद स्टाफ पर तीन हजार रुपये वसूलने का आरोप लगाया था। शिकायत के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से जांच की बात सामने आई थी, लेकिन अब तक जांच के निष्कर्ष या कार्रवाई की कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में ताजा मामलों के सामने आने के बाद पूर्व शिकायत की जांच और कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। अब दो नई शिकायतों के बाद अस्पताल प्रशासन और पुलिस की जांच पर नजर है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦क्या प्रसव के दौरान लॉकेट चोरी हुआ?−
हाँ, प्रसव के दौरान एक प्रसूता का लॉकेट नर्स ने उतारकर रख लिया था।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsकौशाम्बीKausambi News: दो प्रसूताओं के लॉकेट गायब, वसूली का आरोप