20 हजार रुपये ठगी का आरोप

20 हजार रुपये ठगी का आरोप

संक्षेप:

Kausambi News - उदाथू गढ़वा गांव के जिलाजीत ने बताया कि एएनएम ने उनकी भाभी को आशा बहू की भर्ती कराने के लिए 40 हज़ार रुपये मांगे थे। जिलाजीत ने झांसे में आकर 20 हज़ार रुपये दे दिए, लेकिन भर्ती नहीं हुई और न ही पैसे...

Sep 11, 2025 08:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

चायल, संवाददाता। उदाथू गढ़वा गांव निवासी जिलाजीत पुत्र गणेश प्रसाद ने बताया कि एएनएम ने उनकी भाभी रीना देवी पत्नी इंद्रजीत को आशा बहू की भर्ती कराने के नाम पर 40 हज़ार रुपये मांग किया था। जिलाजीत के अनुसार वह झांसे में आकर दो माह पहले जुलाई में 20 हज़ार रुपये दे दिया था। लेकिन दो महीने बीत जाने के बाद भी न तो भर्ती हुई और न ही पैसे लौटाए गए। पीड़ित ने थाने में आरोपी महिला के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।