ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीक्रय केंद्र में जगह नहीं, वापस लौट रहे विक्रेता

क्रय केंद्र में जगह नहीं, वापस लौट रहे विक्रेता

इलाकाई किसानों के धान की खरीद के लिए बिजिया चौराहे में धान क्रय केंद्र संचालित...

क्रय केंद्र में जगह नहीं, वापस लौट रहे विक्रेता
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीWed, 29 Jan 2020 12:13 AM
ऐप पर पढ़ें

इलाकाई किसानों के धान की खरीद के लिए बिजिया चौराहे में धान क्रय केंद्र संचालित है। निर्धारित लक्ष्य को क्रय केंद्र महीनों पहले पूरा कर चुका है, लेकिन अब भी किसान अपना धान बेच नहीं सके हैं। इसके चलते आए दिन क्रय केंद्र पर किसानों की भीड़ लगी रहती है। वहीं ठेकेदार के क्रय केंद्र से धान न ले जाने के चलते अब किसानों को जगह न होने के कारण लौटना पड़ रहा है। बिजिया चौराहे में संचालित धान क्रय केंद्र में धान का डंप पड़ा है। केंद्र में धान खरीद के लिए जगह नहीं है। जिसके चलते मंगलवार को इटैला, रजईपुर, ढोकसहा समेत अन्य कई गांव के किसानों को अपना-अपना धान लेकर वापस लौटना पड़ा। किसानों ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि केंद्र में धान भारी मात्रा में डंप है। जिसके कारण केंद्र में धान रखने की अब जगह नहीं है। इसके चलते धान खरीद पर रोक लगा दी गई है। वहीं डिप्टी आरएमओ अंशुमाली शंकर का कहना है कि ऐसी जानकारी नहीं है। यदि धान खरीद रोक दी गई है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें