संविदा कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर किया विरोध प्रदर्शन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारियों ने अपने मानदेय के लिए प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने मार्च और अप्रैल का लंबित मानदेय माँगा और कहा कि अगर 24 मई तक भुगतान नहीं हुआ, तो 25 मई से वे कार्य बहिष्कार करेंगे। इस विरोध में बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने भाग लिया।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह के आह्वान पर गुरुवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों विरोध प्रदर्शन किया। काली पट्टी बांधकर अपनी मांग उठाई। कर्मचारी दो माह का लंबित मानदेय मांग रहे हैं। गुरुवार को संविदा कर्मियों ने कार्य बहिष्कार रखा। संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. अरुण केशरवानी ने बताया कि इस प्रदेश व्यापी विरोध कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एनएचएम के संविदा चिकित्सक, एएनएम, स्टॉफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, सीएचओ, पैरामेडिकल स्टॉफ, बीपीएम, बीसीपीएम, मैनेजमेंट स्टॉफ सहित अन्य समस्त संविदा कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि मार्च एवं अप्रैल का मानदेय अभी तक न मिलने के कारण कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के समक्ष गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।
बच्चों के विद्यालयों का नया सत्र प्रारम्भ होने के बावजूद कर्मचारी फीस, पुस्तकों एवं दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करने में असमर्थ हो रहे हैं, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। संघ द्वारा स्पष्ट किया गया कि यह विरोध कार्यक्रम जारी रहेगा। यदि 24 मई तक कर्मचारियों के लंबित मानदेय का भुगतान नहीं किया जाता है तो 25 मई से प्रदेश के समस्त एनएचएम संविदा कर्मचारी कार्य बहिष्कार करने के साथ साथ कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय मे धरना को बाध्य होंगे। हालांकि जनहित को ध्यान में रखते हुए इमरजेंसी सेवाओं को इस दौरान सुचारु रूप से संचालित रखा जाएगा। अवनीश मिश्रा के नेतृत्व ने शासन एवं विभागीय अधिकारियों से मांग की है कि कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल लंबित मानदेय का भुगतान सुनिश्चित कराया जाए। मौके पर जिला अध्यक्ष डॉ0 अरुण कुमार केसरवानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जनार्दन यादव, महामंत्री जितेंद्र सिंह परमार, उपाध्यक्ष डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, उपाध्यक्ष रोहणी तिवारी, मीडिया प्रभारी प्रदीप सिंह, प्रवक्ता शिबली रजा, कोषाध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव, मणि शंकर माथुर, कार्यालय मंत्री, नरेंद्र दुबे, घनश्याम पाल, रविन्द्र सिंह, अतुल कुमार शिवानी, भानु यादव, सोनी यादव, अन्नपूर्णा, पूनम आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


