फाइनल मुकाबले में परास की टीम विजयी
Kausambi News - सिराथू के खोचकीमई ग्राम पंचायत में नववर्ष के अवसर पर वॉलीबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। उद्घाटन भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने किया। फाइनल में परास की टीम ने 21-8 से जीत हासिल की। विजेताओं और हारने वाली टीम को पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी मौजूद थे।

सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खण्ड कड़ा के खोचकीमई ग्राम पंचायत में नववर्ष के अवसर पर वॉलीबाल का आयोजन बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने किया। फाइनल मुकाबला परास की टीम ने 21-8 से अपने नाम कर लिया। टूर्नामेंट में कुल 10 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला परास और दारानगर के बीच हुआ। गुरुवार शाम परास की टीम ने 21-8 से मुकाबला जीतते हुए शील्ड अपने नाम कर लिया। विजयी व हारी टीम को आयोजक मंडल द्वारा शील्ड, मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने उपस्थित खिलाड़ियों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान संतोष कुमार ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर पर ऐसे आयोजनों से युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और गांव में सकारात्मक माहौल बनता है। टूर्नामेंट आयोजक समाजसेवी इं. मनीष सम्राट ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं गांव की छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने का माध्यम बनती हैं। इउद्घाटन समारोह के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजीव मौर्य, अनिल शर्मा, प्रदीप पटेल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


