नूतन वर्ष पर हर्षोल्लास में डूबी तथागत की तपोभूमि

Jan 01, 2026 05:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

Kausambi News - मंझनपुर में नए साल का पहला दिन हर्षोल्लास में मनाया गया। शक्तिपीठ कड़ा धाम समेत सभी धार्मिक स्थलों पर भीड़ उमड़ी। युवा 31 दिसंबर से जश्न मनाने लगे थे, जिसमें पार्टी और आतिशबाजी शामिल थी। सुबह होते ही कई लोग धार्मिक स्थलों पर पहुंचे और गंगा घाटों पर पुण्य की डुबकी लगाई।

नूतन वर्ष पर हर्षोल्लास में डूबी तथागत की तपोभूमि

मंझनपुर, संवाददाता नूतन वर्ष के प्रथम दिन तथागत की तपोभूमि हर्षोल्लास में डूबी रही। शक्तिपीठ कड़ा धाम समेत सभी ऐतिहासिक-धार्मिक स्थलों पर भीड़ उमड़ी। जगह-जगह पार्टियों का आयोजन हुआ। एक-दूसरे को बधाई देकर लोगों ने नए साल की खुशियां साझा कीं। बधाइयों व विभिन्न तरह के आयोजनों का दौर पूरे दिन चलता रहा। दोआबा के युवाओं को नए साल का शिद्दत से इंतजार था। यह दिन आया तो वह खुद को खुशी का इजहार करने से रोक नहीं पाए। युवाओं की ओर से 31 दिसंबर की शाम से ही जश्न मनाए जाने का दौर शुरू कर दिया गया। कहीं बाटी-चोखा तो कहीं पनीर या मशरूम आदि की पार्टी हुई।

होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों पर भीड़ देखने को मिली। घड़ी ने रात के 12 बजाए तो युवा व बच्चों की टोली सड़क पर उतर आई। इसके बाद आतिशबाजी का दौर घने कोहरे के बीच करीब घंटे भर तक चलता रहा। सुबह होते ही तमाम युवा कड़ा धाम समेत अन्य धार्मिक स्थलों पर पहुंचे। कोई परिवार तो कोई दोस्तों के साथ दर्शन-पूजन करने मंदिरों में पहुंचा। इसके पहले गंगा घाटों पर पहुंचकर पुण्य की डुबकी भी लगाई। भीषण ठंड के कारण बुजुर्गों ने घरों में ही हवन-पूजन किया। राजा जयचंद का किला व कौशाम्बी खास के ऐतिहासिक स्थल भी पूरे दिन गुलजार रहे। ड्रिंक, डांस के साथ डिनर पार्टियों का दौर दिनभर चलता रहा। सड़कों पर बच्चों की टोली अजब सी उत्साही छटा बिखेरती रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।