ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीदूल्हा व दुल्हन के घर में हादसे के बाद पसरा मातम

दूल्हा व दुल्हन के घर में हादसे के बाद पसरा मातम

रक्सराई गांव में हुए हादसे में रिश्तेदारों की मौत के बाद दूल्हा-दुल्हन के घर में कोहराम मच गया। दूल्हा व दुल्हन के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पल भर में शादी की खुशियां काफुर हो चुकी थीं। मांगलिक...

1/ 3रक्सराई गांव में हुए हादसे में रिश्तेदारों की मौत के बाद दूल्हा-दुल्हन के घर में कोहराम मच गया। दूल्हा व दुल्हन के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पल भर में शादी की खुशियां काफुर हो चुकी थीं। मांगलिक...
रक्सराई गांव में हुए हादसे में रिश्तेदारों की मौत के बाद दूल्हा-दुल्हन के घर में कोहराम मच गया। दूल्हा व दुल्हन के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पल भर में शादी की खुशियां काफुर हो चुकी थीं। मांगलिक...
2/ 3रक्सराई गांव में हुए हादसे में रिश्तेदारों की मौत के बाद दूल्हा-दुल्हन के घर में कोहराम मच गया। दूल्हा व दुल्हन के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पल भर में शादी की खुशियां काफुर हो चुकी थीं। मांगलिक...
रक्सराई गांव में हुए हादसे में रिश्तेदारों की मौत के बाद दूल्हा-दुल्हन के घर में कोहराम मच गया। दूल्हा व दुल्हन के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पल भर में शादी की खुशियां काफुर हो चुकी थीं। मांगलिक...
3/ 3रक्सराई गांव में हुए हादसे में रिश्तेदारों की मौत के बाद दूल्हा-दुल्हन के घर में कोहराम मच गया। दूल्हा व दुल्हन के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पल भर में शादी की खुशियां काफुर हो चुकी थीं। मांगलिक...
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीMon, 25 Jun 2018 01:56 AM
ऐप पर पढ़ें

रक्सराई गांव में हुए हादसे में रिश्तेदारों की मौत के बाद दूल्हा-दुल्हन के घर में कोहराम मच गया। दूल्हा व दुल्हन के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पल भर में शादी की खुशियां काफुर हो चुकी थीं। मांगलिक गीतों की जगह रोने-चीखने की आवाजों से लोग कांप उठे। शवों को देखने के बाद लोग छाती पीटकर रो रहे थे। जानकारी होने पर बड़ी संख्या में नात-रिश्तेदार घटनास्थल व जिला अस्पताल पहुंचे तो अपने आंसुओं को नहीं रोक सके। रक्सराई गांव के सामने रविवार को बोलेरो पलटने से छह बारातियों की मौत हुई, जबकि चार घायल हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर है। दुल्हा-दूल्हन की विदाई से पहले चालक बोलेरो लेकर निकला था। रास्ते में हादसे की खबर दुल्हा लवलेश कुमार को मिली तो वह अवाक रह गया। इसके बाद जानकारी दूल्हे के परिजनों व दुल्हन के परिजनों को हुई। दोनों घरों में कोहराम मच गया। दोनों घरों में खुशी का माहौल था। बड़हरी में लोग ढोल, सूप आदि तैयार कर दूल्हे का इंतजार कर रहे थे, लेकिन दूल्हे से पहले मनहूस खबर घर पहुंची तो सारे इंतजाम धरे के धरे रह गए। महिलाएं बदहवास होकर रोने-पीटने लगीं, वहीं पुरुष जिला अस्पताल व बारा सीएचसी जाने की तैयारी में जुट गए। बाइक, चार पहिया वाहन से लोग भागकर पहुंचे। तीन शव बारा सीएचसी में थे और पांच शव जिला अस्पताल में। शवों को देखते ही लोगों की रूह कांप उठी थी। हादसे में दूल्हे के रिश्तेदारों की मौत हुई है। दुल्हा व दूल्हन पक्ष के लोग हादसे के बाद किसी से कुछ बोलने की स्थिति में नहीं थे।

शव पहचानने में कई हुए बेसुध

जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर पांच शव स्ट्रेचर पर रखे थे। नात-रिश्तेदार हादसे की खबर के बाद आने लगे तो पुलिस व डॉक्टरों ने शव की पहचान कराने की कोशिश की। एक युवक ने हिम्मत दिखाई।

दो शवों का कफन हटाकर देखा, लेकिन इसके बाद वह बेसुध हो गया। ऐसा कई लोगों के साथ हुआ। कफन उठाने में लोगों के हाथ कांप रहे थे। खून से सने चेहरे व कपड़ों को देखकर लोगों का दिल बैठ रहा था। घंटों प्रयास के बाद शवों की पहचान हुई। चीख-पुकार मचने पर जनरल वार्ड में भर्ती मरीज व उनके तीमारदार भी इमरजेंसी वार्ड के बाहर आ गए थे। वहां का मंजर देख तीमारदार व मरीज भी कांप रहे थे। हादसे में घायल रीना देवी और परिजनों की चीखें लोगों को डरा रही थीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें