Neighbor Assaults Woman Over Minor Dispute in Chhaphuwa Village मां- बेटा ने मामूली विवाद में पड़ोसी महिला को पीटा , Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsNeighbor Assaults Woman Over Minor Dispute in Chhaphuwa Village

मां- बेटा ने मामूली विवाद में पड़ोसी महिला को पीटा

Kausambi News - चरवा थाने के चपहुंआ गांव में एक मामूली विवाद के चलते पड़ोसी मां-बेटा ने महिला की बुरी तरह पिटाई की। महिला को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद, महिला ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीMon, 30 Dec 2024 10:56 PM
share Share
Follow Us on
मां- बेटा ने मामूली विवाद में पड़ोसी महिला को पीटा

चरवा थाने के चपहुंआ गांव में सोमवार शाम मामूली विवाद को लेकर पड़ोसी मां-बेटा ने महिला को जमकर पीट दिया। पिटाई से उसको काफी चोटें आईं। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। घायल महिला ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। चपहुंआ गांव निवासी छोटेलाल मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। उसकी पत्नी सुमन देवी के अनुसार पड़ोसी की छत उसके घर के छत के बराबर में है। इससे पड़ोसी के बच्चे उसके छत पर आकर नुकसान करते रहते हैं। सोमवार शाम बच्चे छत पर आकर वहां रखा सामान इधर-उधर फेंकने लगे। उसके शोर मचाने पर वह भाग निकले। सुमन ने उनके घर जाकर बच्चों की हरकतों का उलाहना दिया। उलाहना देने पर पड़ोसन और उसका बड़ा बेटा महिला के साथ गाली-गलौच करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने मिलकर महिला की पिटाई कर दी। पिटाई से उसको काफी चोटें आईं।शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। घायल महिला ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।