पड़ोसी दबंग ने युवक को पीटा, शिकायत
Feb 17, 2026 04:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Kausambi News - करारी थाना क्षेत्र के मोअज्जमपुर गांव में रामकैलाश की पड़ोसी से पुरानी रंजिश के चलते मारपीट हुई। मंगलवार सुबह हैंडपंप पर पानी भरते समय गाली-गलौज के बाद पिटाई शुरू हुई। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी, जो अब जांच कर रही है।

करारी थाना क्षेत्र के मोअज्जमपुर गांव निवासी रामकैलाश ने बताया कि पड़ोसी दबंग से उसकी पुरानी रंजिश है। इसे लेकर मंगलवार की सुबह हैंडपंप पर पानी भरने के दौरान वह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


